दुनिया में रूहों, आत्मओं के बारें में बहुत सी भ्रांतिया विकसित है, कई लोगों ने इनका आभास किया है तो कई लोग इन्हे देखने का भी दावा करते हैं। इन रूहों का अस्तीत्व में कीतनी सच्चाई होती हैं इसके बारें में लोग अलग-अलग राय देतें है। लेकिन क्या हो तब जब आप किसी ऐसी जगह पर जाएं जिसके बारें में आपने बहुत कुछ सुन रखा हो और उस जगह पर आपकी किसी ऐसी ही अदृश्य शक्ति से हो जाये।आज हम आपकों अपने इस सीरीज के इस लेख में सिंगापूर के एक ऐसे अस्पताल के बारें में बताऐंगे जो कि जापानी सैनिकों के इलाज के लिए बनाया गया लेकिन वो उनकी कब्रगाह बन गया। आइऐं चलतें है मौत की उस भयानक सफर पर जहां हम आपकों बताऐंगे पुराने चंगी अस्पताल के बारें में।चंगी अस्पताल का निर्माण सन 1930 में कराया गया था। यह अस्पताल नार्थवन रोड के किनारे चंगी गांव के पास बनाया गया था इसीलिए इसका नाम चंगी अस्पताल पड़ गया। उस समय इस यह एक मिलीट्री अस्पताल हुआ करता था। द्वितीय विश्व युद्व के दौरान सिगापुर के चंगी गांव के आस-पास जापानियों का कब्जा हो गया था। उस समय हजारों की संख्या में जापानी सैनिक इस अस्पताल में लायें गये थे।इस अस्पताल में उन सैनिकों का इलाज किया जाता था। इलाज के दौरान इस अस्पताल में सैनिकों को उपचार देने के लिए पर्याप्त साधनमौजूद नहीं थी। इसके अलांवा रोजाना सैकड़ों की संख्या में घायल जवानों के आनें का सिलसिला जारी था। उस समय इस अस्पताल में नर्स, चिकित्सक और कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। सैनिक इतने ज्यादा घायल होतें थें कि उनको बचाना कठिन होता था और देखते देखते हजारों की संख्या में जवानों की मौत होनें लगी।अस्पताल में हो रही इन मौतों के कारण अस्पताल में एक भयानक बिमारी ने जन्म ले लिया और यह बिमारी अस्पताल के स्टाफ में भी फैल गयी। इस अस्पताल में काम करने वालें दो नर्सो की भी बिमारी के चलते मौत हो गयी। इसकेअलांवा एक चिकित्सक की भी मौत हो गयी। यह अस्पताल एक बहुत ही विशाल भवन था, इसमें कई ब्लाक थे। साथ ही इसमें बहुत ढेर सारे वार्ड भी थे।[image]लगातार हो रही मौतों के कारण यह अस्पताल उस समय एक मनहूस जगह बन चुकी थी। उस समय जो जवान घायल अवस्था में लायें गये थे उसमें से बहुत कम ही जिंदा वापस जा सके थे। ज्यादातार जवानों की वहीं पर मौत हो गयी थी। जिसके कारणउस अस्पताल में मर चुके जवानों की रूहे भटकने लगी और देखते देखते कुछ दिनों में वहीं उनका बसेरा हो गया।उस समय से लेकर आज तक उन जवानों की रूहों को उस अस्पताल में साफ महसुस किया जाता हैं। जवानों के लाशों को उस समय अस्पताल के पिछे एक ब्लाक में जिसे मर्च्यूरी कहा जाता था, वहां रखा जाने लगा। रोजाना सैकड़ों लाशें लायी जाने लगी और मौत का तांडव शुरू हो चुका था। अस्पताल के दूसरे माले पर कई बार रात मेंलोगों ने एक वृद्व व्यक्ति का साया देखा इसके बारें में अस्पताल प्रबंधन को भी बतायागया लेकिन इस मामलें पर किसी ने भी ध्यान नहीदिया।एक बार एक व्यक्ति दूसरे माले से अचानक गिर गया और वो बुरी तरह जख्मी हो गया जब अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। उस वक्त उसने बताया कि उसे ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने उसे बलपूर्वक धक्का दे दिया हो और कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति की मौत हो गयी। उसके उसके बाद से दूसरे माले पर लोग अकेले जानें में डरने लगे। कई लोगों ने दावा किया कि उस माले पर किसी के ठहाके लगा कर हंसने की भी आवांजे आतीहैं।अस्पताल में एक नर्स का साया भी बहुचर्चित हैं। एक बार एक जवान का इलाज करते समय एक नर्स से कुछ गलती हो गयी। उस समय जवान गुस्सेमें उसे बुरी तरह मारने पीटने लगा। उस समय वोनर्स पेट से गर्भवती थी और उस जवान ने पैर से उसके पेट पर भी वार कर दिया। पेट पर वार करते ही वो नर्स जमीन पर तड़पने लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।तब से लेकर आज तक कई बार उर्स नर्स के साये कोवहां देखा गया हैं। उस नर्स का साया आज भी कभी जमीन पर रेंगती है और खुद को बचाने का गुहार लगाती हैं। कभी कभी वो अपने हाथ में एकखंजर लिए घुमती हैं। एक व्यक्ति ने दावा किया कि वो जब अस्पताल के तीसरे माले पर गया था तो उसने वैसी ही एक महिला का साया देखा था और जब उसने उसके करीब जाने की कोशिश की तो वहां पर महिला, और बच्चे की रोने की आवाज आने लगी जिसके कारण वो वहां से भाग खड़ा हुआ।चौकिदार का भूत, इस अस्पताल में कहीं भी मिल जाता हैं। इस चौकीदार के बारें में कई लोगों ने दावा किया है कि उन लोगों ने उससे बात भी की हैं। कुछ ऐसा ही मामला दो भाईयों के साथ भी हुआ था। दोनों भाई अपने स्कुल से वापस लौटकर इस अस्पताल में घुमने के लिए आयें थे। अस्पताल के गेट पर आकर उन्हाने अपनी बाइक खड़ी की और अस्पताल के अंदर दाखिल हो गये।अभी वो कुछ ही दूर गये थे कि तभी अस्पताल का चौकीदार उनकी पास आ गया। चूकि दोनों भाई पहली बार उस अस्पताल में आयें थे और पुरा अस्पताल विरान था तो उन दोनों भाईयों ने उससे बातें करनी शुरू कर दी। जब वो कुछ दूरी पर बात करते गये और दूसरे माले पर पहुंचे तो चौकिदार ने एक भाई का हाथ पकड लिया और कहा कि बस बहुत घुम लिया तुम लोगों ने अब घर जाओं।जैसा कि दोनों भाईयों ने बताया कि उस आदमी केपास से भयानक बदबू आ रही थी, और उसकी आवाज भी काफी भारी थी। जब उसने ये बात कही तो हम डर गये क्यूंकि कई बार हम लोगों ने उस अस्पताल के बारें में सुना था और अंधेरा भी हो रहा था। इसलिए हम वापस आने लगे। जब हम वापस आ रहे थे तो हमने चौकीदार से पुछा कि आप कहां रहते हैं।तो चौकीदार ने उसी तरफ इशारा किया जिधर उसने हमे जाने से रोका था। फिर हमने पुछा कि आप यहां क्या करते है तो उसने बताया कि मै कई सालों से इस अस्पताल में लोगों की सेवा करता हूं। लेकिन मुझे बहुत दुख है कि यह अस्पताल अब बंद होग गया हैं। लेकिन मै इसे नहीं छोड सकता इतना कह कर वो सिडीयों से निचे उतरने लगा। हम दोनों उसके पीछे पीछे नीचे उतरे लेकिन वो नीचे कहीं भी नहीं था।
No comments:
Post a Comment